सीरियल का असर, बढ़ रहे सास-बहू के झगड़े

कोरबा। टेलीविजन चैनल पर प्रसारित होने वाले विभिन्न प्रकार के धारावाहिक अपनी विषय वस्तु से जहां अलग छाप छोड़ जाते हैं वही धारावाहिक परिवारों में झगड़ा फसाद की स्थिति उत्पन्न कर देते हैं। सीएसईबी पुलिस चौकी में लगातार इस प्रकार के मामले पहुंच रहे हैं। ऐसे में पुलिस के पास काउंसलिंग करना ही एक विकल्प रह गया है। जबकि उसका काफी समय ऐसे मामलों को लेकर जाया हो रहा है।
चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ढोढ़ीपारा में खास तौर पर इस तरह की शिकायतों का ग्राफ कुछ ज्यादा है। दिलचस्प बातें यह है कि सामान्य सी बात को लेकर लोग कई तरह की गलतफहमी पाल लेते हैं और फिर मामला बढ़ता है तो उनके पास एक ही रास्ता होता है- सीएसईबी पुलिस चौकी जाने का। मंगलवार को ऐसे ही एक घटनाक्रम को लेकर एक परिवार की सास और बहू ने यहां पर शिकायत की। इसमें कहा गया कि घर का काम करने की बजाय मोबाइल पर ज्यादा बातचीत होती है और इस चक्कर में कार्य प्रभावित होते है। जबकि इसके बारे में शिकायत की गई है उसका अपना तर्क है। बताया गया कि इस तरह की घटनाओं के पीछे कहीं ना कहीं टेलीविजन चैनल पर आने वाले कई सीरियल है जिनकी विषय वस्तु दूसरों को प्रेरणा देने की बजाय लोगों को आपस में भिढ़ाने की होती है। इसमें उलझने के साथ विवाद और ज्यादा बढ़ाते हैं और फिर टकराव जैसी परिस्थिति भी निर्मित हो जाती है।

RO No. 13467/10