
कोरबा। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा अल्का लाम्बा के आदेशानुसार एवं प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस व राज्यसभा सांसद श्रीमति फूलोदेवी नेताम के निर्देशानुसार जिला कोरबा में एप स्टीन फाइल्स में हुए खुलासे को लेकर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का आज शाम टीपी नगर चौक में पुतला दहन किया जाना है। जिसमें जयसिंह अग्रवाल पूर्व मंत्री, फूलसिंह राठिया विधायक, पुरुषोत्तम कंवर पूर्व विधायक, मोहित केरकेट्टा पूर्व विधायक,जिला प्रदेश एवं ब्लॉक के समस्त पदाधिकारी कार्यकर्ता गण एवं युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस, सेवादल, अल्पसंख्यक, इंटक, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, एनएसयूआई, मंडल अध्यक्ष, बूथ, सेक्टर, जोन के समस्त पदाधिकारी एवं सभी कार्यकर्ता गण आप सभी की उपस्थिति अनिवार्य हैं।


























