नए बस स्टैंड में व्यवस्था सुधारने की कोशिश

कोरबा। कोरबा के डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी बस स्टैंड में यात्री बस के व्यवस्थित संचालन को लेकर ट्रैफिक पुलिस फार्म में आई है। पुलिस ने अब नियमित रूप से इस इलाके में पेट्रोलिंग करने की योजना पर काम शुरू किया। लाउड स्पीकर के साथ पुलिस यहां की व्यवस्था की बेहतरी को लेकर प्रयत्नशील है। ट्रैफिक एएसआई मनोज राठौर और टीम ने आज से इस दिशा में कोशिश शुरू की। इसके अंतर्गत बेतरतीब तरीके से कहीं भी बसों को लगाने और आवागमन को बाधित होने से बचाने के लिए काम किया गया। पुलिस ने संबंधितों को सचेत किया कि मनमानी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हर किसी को नियम पालन करना होगा। याद रहे पुलिस के पास लगातार इस तरह की शिकायत पहुंच रही है कि मौके पर यात्री बसों की टाईमिंग के साथ दूसरी चीजें अव्यवस्थित हैं। जिसके कारण समस्याएं पेश आती हैं। आम लोग भी ऐसे में मुश्किल में पड़ जाते हैं। परिवहन विभाग और नगर निगम को भी इस बारे में अवगत कराया गया है।

RO No. 13467/10