जांजगीर। अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो, गई। घटना शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम दुरपा की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दूरपा इस संबंध में शिवरीनारायण पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार 9 अक्टूबर को सुबह लगभग 6 बजे के करीब गौशाला के सामने तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सडक़ पार कर रही एक बुजुर्ग महिला को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के समय सडक़ पर अधिक आवाजाही नहीं थी, जिसके कारण हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। ग्राम सरपंच सम्मे साहू स्वयं मौके पर पहुंचे और तुरंत शिवरीनारायण थाना को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही
शिवरीनारायण पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्यवाही शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मृतका के शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम उपरांत शव को परिजनों को सौंप दिया गया। मृतका की पहचान शिवरीनारायण की ही एक बुजुर्ग महिला के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि बुजुर्ग महिला का शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया था। सडक़ पर खून और शरीर के अंग बिखरे हुए थे, जिससे देखने वालों की आंखें नम हो गईं। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया। हालांकि लोगों ने प्रशासन से मांग भी कि है जल्द से जल्द अज्ञात वाहन चालक की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाए और मृतका के परिवार को मुआवजा राशि दिया जाए। ग्रामवासियों का कहना है कि इस मार्ग पर आए दिन तेज रफ्तार में वाहन गुजरते हैं। सडक़ पर गति नियंत्रण के लिए स्पीड ब्रेकर या चेतावनी संकेत भी नहीं है।