मेंटेनेंस के लिए बंद किया बिजली लोग पानी के लिए भटके

कोरबा। कोरबा जिलान्तर्गत चैतमा छुरीखुर्द स्थित 132 केवी स्विच यार्ड में मेंटेनेंस के कारण बुधवार सुबह 9 बजे से चैतमा के साथ कटघोरा व छुरी के सब स्टेशनों में बिजली आपूर्ति बंद रही।
इससे चैतमा, गोपालपुर, ईरफ, पटपरा, घाटपार, घुईचुआं, मानिकपुर, मांगामार ग्राम पंचायत का सार्वजनिक बोर पंप नहीं चलने से लगभग 4 हजार परिवार को पानी के लिए भटकना पड़ा। इससे क्षेत्र के लगभग 100 गांवों में लगभग 7 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। शाम करीब 4 बजे बिजली आपूर्ति बहाल की गई। बिजली वितरण कंपनी का चैतमा में सब स्टेशन है। जहां के 5 फीडर सपलवा, ईरफ, रंजना, रजकम्मा, चैतमा से लगभग 70 गांवों को बिजली आपूर्ति की जाती है। छुरीखुर्द स्विच यार्ड से बिजली आपूर्ति बंद होने पर वैकल्पिक व्यवस्था नहीं है, इससे उपभोक्ताओं को परेशानी होती है। वहीं पाली को बेलतरा व बनबांधा के बिजली सब स्टेशन को दीपका से चार्ज करने का विकल्प होने से छुरीखुर्द स्विच यार्ड में मेंटेनेंस या खराबी आने पर प्रभावित नहीं होता है। दूसरी ओर मैदानी अमले की कमी से जूझ रहे चैतमा सब स्टेशन खुलने के बाद भी सर्द सीजन में ग्रामीणों को निर्बाध बिजली आपूर्ति में चुनौती है। बार-बार पावरकट से क्षेत्र के बिजली उपभोक्ता परेशान हैं।
सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक 5 फीडरों से बिजली आपूर्ति बाधित रही। ग्राम पंचायतों में वैकल्पिक व्यवस्था से लगाए गए सार्वजनिक बोर से पानी लेने वाले चैतमा, गोपालपुर, ईरफ, पटपरा, घाटपार, घुईचुआं, मानिकपुर, मांगामार ग्राम पंचायत के लगभग 4 हजार परिवार को पानी के लिए भटकना पड़ा। स्विच यार्ड छुरीखर्द में मेंटेनेंस के कारण छुरी नगर सहित आसपास ग्रामो में भी सुबह से देर शाम तक बिजली बंद रही। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी हुई। हालांकि कटघोरा नगर में बिजली आपूर्ति अधिक देर तक प्रभावित नहीं रहने का दावा किया गया। लेकिन चैतमा सब स्टेशन से बिजली आपूर्ति की लचर व्यवस्था से उपभोक्ता खासे परेशान हैं।

RO No. 13467/10