
जड़ से जोड़े रखने में खास भूमिका: शिवराज
कोरबा। राज्य शिक्षक अलंकरण प्राप्त और विभिन्न सम्मान से सम्मानित शिक्षक शिवराज शर्मा का कहना है कि शिक्षा के साथ लोक संास्कृति व लोक जीवन से संबंधित त्तवों के बारे में भी विशेष ध्यान देना चाहिए। लोगों को अपनी जड़ों से निरंतर जोड़े रखने में ये अपनी खास भूमिका निभाते हैं।
शैक्षणिक क्षेत्र के साथ लोकजीवन के रंगों को खूबसूरती के साथ आगे बढ़ाने में शिवराज पिछले वर्षों से लगातार काम कर रहे हैं। उनके निर्देशन में छात्रों ने स्कूल शिक्षा विभाग की अनेक प्रतियोगिताओं में न केवल भाग लिया बल्कि कई मेडल भी जीते। इसके जरिये उन्होंने दिखाया कि कला में सफलता के लिए इच्छा शक्ति और संकल्प का होना विशेष मायने रखता है। शिवराज ने कहा कि सरकारों के द्वारा सभी क्षेत्र में इनोवेटिव आईडिया को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके पीछे मुख्य रूप से यह सोच प्रभावी है कि हम जीतना सकारात्मक सोचेंगे, उसका असर कार्यक्षेत्र में निश्चित रूप से पड़ेगा। उन्होंने कहा कि ऐसे जो भी तत्व शिक्षा को प्रभावी बनाने में अपनी भूमिका रेखांकित करते हैं उन पर विशेष ध्यान देना चाहिए, यह सर्वकालिक आवश्यकता है।
















