मदनपुर में हाथी विशेषज्ञ दुबे ने दिया जागरूकता का संदेश

प्रशिक्षाणार्थी प्रशिक्षक व ग्रामीणजन हुए प्रभावित
कोरबा। वन मंडल कोरबा अंतर्गत विचरणरण हाथियों के दलों से मानवीय द्वंद को रोकने के लिए लगातार प्रयासरत वनमंडलाधिकारी श्रीमती प्रेमलता यादव के कुशल मार्गदर्शन में वनमंडल के विभिन्न वन परिक्षेत्रों में सघन जनजागरूकता के लिए हाथी/वन्य प्राणी विशेषज्ञों के सहयोग से वनवासियों को जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में दक्षिण कोरबा उप वनमंडल के पसरखेत वन परिक्षेत्र में सूर्यकांत सोनी उप वनमंडलाधिकारी के निर्देशन में ग्राम मदनपुर में आयोजित राष्ट्रीय सेवायोजना प्रशिक्षण शिविर में 23.11.25 को छत्तीसगढ़ राज्य वनजीव बोर्ड के सदस्य प्रभात दुबे (वरिष्ठ हाथी विशेषज्ञ)द्वारा जागरूकता का संदेश दिया गया। जिससे समस्त प्रशिक्षाणार्थी, प्रशिक्षक एवं ग्रामीणजन प्रभावित हुए। कार्यक्रम में डब्लूटीआई फिल्ड आफिसर सुशांतो ने भी अपने अनुभव साझा किये। इसी कड़ी में 24.11.25 को हाई स्कूल फूलसरी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां उपस्थित छात्र-छात्राओं, उनके पालक, शिक्षकगण एवं अन्य ग्रामीणजनों ने श्रवण का द्वंद नियंत्रण के विषय में जाना, स्नेक रेस्क्यूवर अभिषेक यादव द्वारा सर्पदंश एवं उपचार विषय पर रोचक प्रस्तुति दिया गया। कार्यक्रम आयोजन के लिए प्राचार्य हाईस्कूल फूलसरी ने विशेष रूप से वनमंडलाधिकारी का आभार व्यक्त किया। उक्त कार्यक्रम पसरखेत वन परिक्षेत्राधिकारी देवदत्त खंाडे एवं उनकी टीम में शामिल साहनीराम राठिया उप वनक्षेत्रपाल, अशोक यादव वनरक्षक, सरोता बंजारे वनरक्षक,दीपक कुजूर गेमगार्ड, कमलेश कौशिक वनपाल,चंद्रशेखर साहू, वनपाल एवं परमेश्वर बंजारे वनरक्षक के विशेष सहयोग से सफलतापूर्वक संपादित किया गया।

RO No. 13467/ 8