पीडिया और बड़मान में हाथियों ने जमाया डेरा

कोरबा। पड़ोसी रायगढ़ जिले के छाल रेंज से पहुंचे 38 हाथियों के दल ने कोरबा वन मण्डल के कुदमुरा रेंज में पीडिया व बड़मार जंगल में अपना डेरा डाल दिया है। हाथियों का दल यहां दिन भर जंगल में विश्राम करने के बाद सायं होते ही सक्रिय होता है और ग्रामीणों के खेतों में पहुंचकर वहां लगे धान की फसल को रौंदने के साथ तहस-नहस कर रहा है, जिससे ग्रामीणों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। हाथियों के दल ने बीती रात फिर खेतों में पहुंचकर दोनों ही स्थानों पर 24 से अधिक ग्रामीणों के खेतों में लगे धान की फसल को मटियामेट कर दिया। पीडि़त ग्रामीणों द्वारा सूचना दिये जाने पर वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी आज सुबह मौके पर पहुंचे और हाथियों द्वारा किये गये नुकसानी का आकंलन करने के साथ रिपोर्ट तैयार की।

RO No. 13467/10