एमसीबी में 23 मार्च को रोजगार मेला, निजी कंपनियों में नौकरी का मौका

एमसीबी। जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र मनेन्द्रगढ़ के माध्यम से 23 मार्च 2026 को प्लेसमेंट कैंप आयोजित होगा। यह रोजगार मेला जिला रोजगार कार्यालय मनेन्द्रगढ़ में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक लगेगा, जहां निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियां युवाओं का चयन करेंगी। इस मेले में गुरुग्राम स्थित एक निजी कंपनी द्वारा आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए मीटर इंस्टॉलेशन के 50 पदों पर भर्ती की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को 15 हजार से 20 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। उनकी नियुक्ति छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में की जाएगी। जिला रोजगार कार्यालय के अनुसार, यह प्लेसमेंट कैंप पूरी तरह नि:शुल्क रहेगा। इसमें भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों को ई-रोजगार पोर्टल या मोबाइल ऐप के माध्यम से पहले पंजीयन कराना अनिवार्य होगा।

RO No. 13467/11