इस गर्मी में भी शहरवासियों की टंकी से नहीं बुझ पाएगी प्यास

जांजगीर-चांपा। जिला मुख्यालय जांजगीर में रहने वाले लोगों को इस साल की गर्मी में भी पेयजल के लिए मशक्कत करनी पड़ेगी। शहर में जल आवर्धन योजना का बुरा हाल है। योजना का काम 9 सालों से चल रहा है। बावजूद इसके संबंधित ठेकेदार एवं पालिका प्रशासन के अफसर ध्यान तक नहीं दे रहे है।
गौरतलब है कि जल आवर्धन योजना के तहत जांजगीर शहर में पानी की समस्या को दूर करने के उद्देश्य से देवरहा से लेकर जांजगीर तक करीब 12 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाकर पानी पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया। जिसके तहत काम भी प्रारंभ किया गया, लेकिन 9 साल का समय होने के बावजूद आज पर्यन्त पाइप लाइन बिछाने एवं पानी टंकी बनाने का काम पूरा तक नहीं किया जा सका है। वहीं अब मार्च का महीना भी प्रारंभ हो चुका है। गर्मी का एहसास भी अब होने लगा है। इन सबके बावजूद इस साल गर्मी में भी काम पूरा होने के आसार तक नजर नहीं आ रहे है। पूर्व में जिस नागपुर की कंपनी को ठेका दिया गया था वह काम छोडक़र भाग गया है। वहीं अब जल आवर्धन योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने एवं पानी टंकी बनाने का काम बिलासपुर के राजेन्द्र कुमार पोददार की कंपनी को मिला है। समय में बदलाव होने के साथ साथ जांजगीर शहर की आबादी 50 हजार को पार कर गई है। शहर 25 वार्डों में बंटा हुआ है। जल आवर्धन योजना की शुरूआत साल 2017 में प्रारंभ की गई थी। योजना के तहत ग्राम देवरहा से जांजगीर तक पाइन लाइन के माध्यम पानी पहुंचाया जाना है। लेकिन पालिका प्रशासन की उदासीनता के चलते शहरवासियों को योजना का समुचित लाभ तक नहीं मिल पा रहा है। पालिका प्रशासन की माने तो काफी लंबे इंतजार के बाद जनवरी, 2026 से देवरहा से लेकर जांजगीर तक पाइप लाइन बिछाने के साथ साथ पानी टंकी बनवाने पर ध्यान दिया जा रहा है। वहीं अब भी शहर के लोगों के घरो तक इस साल के गर्मी में भी पानी की समुचित व्यवस्था बन जाने को लेकर आसार नजर तक नही आ रहे है।
34 करोड़ 55 लाख का बजट
जल आवर्धन योजना के तहत जांजगीर शहर में पाइप लाइन बिछाने से लेकर पानी टंकी निर्माण कार्य को लेकर 34 करोड़ 55 लाख रूपारे का बजट स्वीकृत किया गया है। जिसके तहत शहर में पानी की समस्या को दूर किया जाना है। लेकिन कार्य काफी समय तक बंद होने के कारण जब तक काम पूरा नहीं किया जा सका है। जिसके चलते शहर में रहने वाले लोगों को अभी पानी की समुचित प्रबंधन को लेकर काफी लंबा इंतजार भी करना पड सकता है। जांजगीर शहर में ही पानी टंकी निर्माण के साथ पाइप लाइन विस्तार का काम अधूरा है।
चल रहा निर्माण कार्य
जलआवर्धन योजना के तहत 34 करोड से अधिक की राशि शासन के द्वारा स्वीकृत लाइन की गई है। जिसके तहत पाइप बिछाने का काम प्रारंभ किया काया है। कार्य में तेजी लाने को लेकर संबंधित ठेकेदार को कहा गया है। पानी की समस्या आने पर समुचित ब्यवस्था भी की जाएगी।
-विक्रांत भगत,
मुख्य नगरपालिका अधिकारी
जांजगीर-नैला

RO No. 13467/11