
चंडीगढ़ 0७ नवंबर ।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा हरियाणा विधानसभा चुनाव पर जारी एच फाइल्स (हाइड्रोजन बम) का भाजपा ने एच फाइल्स हिपोक्रेसी (पाखंड) के रूप में तथ्यों के साथ जवाब दिया है।
भाजपा ने उन सीटों का ब्योरा जारी किया, जहां कांग्रेस जीती और बोगस वोटों का दावा किया।राहुल गांधी ने मंगलवार को 25 लाख वोट चोरी के आरोप लगाए थे। बुधवार को भाजपा ने 24 पेज का जवाब देते हुए कहा कि राहुल गांधी अपनी नाकामियों को छिपाने और देश में अराजकता फैलाने के लिए दोगले दावे करते हैं। पार्टी ने कहा कि हार के बहाने बनाना, लोकतांत्रिक संस्थाओं पर सवाल उठाना और युवाओं में अविश्वास फैलाना राहुल गांधी की आदत है।राहुल गांधी ने कहा था कि कांग्रेस 22 हजार मतों से आठ सीटें हारी। भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा वह लोहारू, आदमपुर, रोहतक, सढ़ोरा, पंचकूला, फतेहाबाद और थानेसर जैसी सात सीटें मात्र 12,592 वोटों से हारी थी। इसे नजरअंदाज करना उनके दोगलेपन का उदाहरण है। भाजपा ने कहा 2024 लोकसभा चुनाव में उसे पूर्ण बहुमत के लिए 32 सीटों की जरूरत थी, जो केवल 33 हजार मतों से नहीं मिल सकीं।हिमाचल में भी वह 10 सीटें 12,036 मतों से हारी, लेकिन कभी बहाने नहीं बनाए। वोट चोरी के आरोप पर भाजपा ने कहा कि चुनाव आयोग ने 2 अगस्त को सभी दलों को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट दी थी। 16 सितंबर को संशोधित सूची दोबारा साझा की? भाजपा की ओर से राहुल गांधी के उस आरोप का जवाब भी दिया गया, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि एग्जिट पोल के नतीजों में कांग्रेस चुनाव जीत रही थी, मगर फिर भी भाजपा ने सरकार बना ली। पार्टी की ओर से कहा गया कि साल 2024 में झारखंड और साल 2022 में हिमाचल प्रदेश में भाजपा के पक्ष में एग्जिट पोल आए थे, लेकिन वहां कांग्रेस की सरकारें बनीं, मगर तब न तो चुनाव आयोग से कोई शिकायत की गई और न ही भाजपा ने इस पर कोई सवाल उठाये। भाजपा ने कहा कि हरियाणा में पोस्टल बैलेट मत कुल जनसंख्या का मात्र 0.57 प्रतिशत थे। इसके बावजूद राहुल गांधी कह रहे हैं कि इन मतों में कांग्रेस आगे थी। ऐसे में राहुल गांधी किस आधार पर दावा कर रहे हैं कि 0.57 प्रतिशत वोट 99.43 प्रतिशत पर भारी हो सकते हैं। साल 2015 के बिहार चुनाव में पोस्टल बैलेट की गिनती के समय भाजपा और एनडीए आगे चल रहे थे, लेकिन महागठबंधन ने बड़े अंतर से चुनाव जीता। भाजपा ने विधानसभावार ऐसे डुप्लीकेट मतों के बारे में जानकारी दी, जिनकी वजह से कांग्रेस चुनाव जीती है। मुलाना विधानसभा में मुलाना व ढकोला बूथों पर 223 वोट एक ही फोटो से बने हैं, जोकि पोल हुए।यहां कांग्रेस की जीत हुई है। थानेसर के बूथ संख्या 81 व बूथ नंबर सात, लोहारू में बूथ संख्या 166 व 161 और पंचकूला में बूथ संख्या 136 व 40 पर एक-एक नाम के कई वोट बने हुए हैं, जहां भाजपा चुनाव हारी है।

























