
बैकुंठपुर। संभागीय कार्यालय फर्म्स एवं संस्थाएं अंबिकापुर से पंजीकृत संस्था जिला जर्नलिस्ट प्रेस क्लब कोरिया की शनिवार 22 नवंबर 2025 को पत्रकार भवन प्रेमाबाग में आवश्यक बैठक हुई। इस दौरान संगठन विरोधी कार्य कर फर्जी तरीके से इसी नाम से दूसरा संगठन बनाने और चुनाव कराकर संस्था के छवि को धुमिल करने वाले 5 सदस्यों को आजीवन निष्कासित कर दिया गया है। बैठक में प्रस्ताव लाया गया कि संस्था के कुछ सदस्य संगठन विरोधी कार्य में संलिप्त हैं। जो जिला र्जनलिस्ट प्रेम क्लब कोरिया के अधिकृत वाट्सऐप ग्रुप के नाम पर दूसरा वाट्सपेप ग्रुप बनाया है। जिसमें बाहरी लोगों को जोड़ा गया है। मामले में चार सदस्य को 24 अक्टूबर 2025 को छह महीने के लिए निलंबित किया गया था। बावजूद संगठन विरोधी कार्य से बाज नहीं आए। जिससे संस्था से आजीवन निष्कासित किया जाना जरूरी है। यानि उक्त सदस्यों को किसी भी परिस्थिति में दोबारा संस्था का सदस्य नहीं बनाया जाएगा। इस दौरान सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर संभागीय सहायक पंजीयक फर्म्स एवं संस्थाएं अंबिकापुर को जानकारी भेजने का निर्णय लिया गया है। वहीं पंजीकृत संस्था जिला जर्नलिस्ट प्रेस क्लब कोरिया के नाम पर बनाए गए दूसरे संगठन के कार्यक्रमों में सम्मिलित होने वाले और शहर में बैनर में फोटो नाम छपवाने वाले पांच सदस्यों के कार्यों को लेकर रजिस्टर में कड़ी टिप्पणी अंकित किया गया है। सदस्यों को परिचय वितरण हुआ। पंजीकृत संस्था जिला जर्नलिस्ट प्रेस क्लब कोरिया के सदस्या को पत्रकार भवन प्रेमाबाग में अध्यक्ष प्रवींद सिंह के हाथों परिचय पत्र वितरण किया गया। इस दौरान कार्यकारिणी के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित थे।































