बच्चे के गुम होने से परिजन हुए परेशान शिकायत के एक बाद हुई खोज

जांजगीर। ग्राम बनारी में एक 6 वर्षीय बालक अपने परिजनों से बिछड़ गया। सूचना मिलते ही जांजगीर पुलिस ने तेज़ कार्रवाई करते हुए मात्र एक घंटे में उसे घर पहुंचा दिया। घटना की जानकारी ग्राम बनारी के सरपंच देव नारायण सिदार ने दी। उन्होंने रोते हुए बालक को देखकर तत्काल पुलिस अधीक्षक जांजगीर विजय कुमार पांडेय को सूचित किया।
एसपी के निर्देश पर थाना प्रभारी जांजगीर के तहत पदस्थ प्रधान आरक्षक राकेश तिवारी घटनास्थल पहुंचे और सरपंच के सहयोग से बालक के परिजनों से संपर्क किया। जांच में पता चला कि बालक भाटापारा, जांजगीर का निवासी है और वह सुबह स्कूल जाने निकला था, लेकिन रास्ता भटककर बनारी क्षेत्र में पहुंच गया। पुलिस ने बालक को सुरक्षित उसके परिवार के पास लौटा दिया।

RO No. 13467/10