शंभू बॉर्डर से 8 महीने पहले किसानों का सामान हुआ था चोरी सरकारी अधिकारी के आवास पर हुई खोदाई तो मचा हडक़ंप

पटियाला, २० नवंबर।
शंभू बॉर्डर पर धरने के समय किसानों का सामान चोरी हुआ था, जिसे नाभा के म्यूनिसिपल काउंसिल के एग्जीक्यूटिव ऑफिसर के सरकारी घर से बरामद किया गया है। इस मामले में पुलिस ने कहा कि उन्होंने यहां नाभा म्युनिसिपल काउंसिल के एग्जीक्यूटिव ऑफिसर के सरकारी घर से ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के पॉर्ट्स बरामद किए हैं, जो कथित तौर पर आठ महीने पहले किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान चोरी हुए थे।
यह बरामदगी तब हुई जब पुलिस ने किसानों के बढ़ते दबाव के बाद जगह की खुदाई की, जो पिछले दो दिनों से इसकी मांग को लेकर जोदार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इससे पहले, किसानों ने आरोप लगाया था कि आठ महीने पहले शंभू और खनौरी बॉर्डर पॉइंट पर विरोध प्रदर्शन के दौरान उनकी ट्रैक्टर ट्रॉलियां चोरी हो गई थीं। अधिकारियों के मुताबिक, पुलिस ने अर्थ मूविंग मशीन की मदद से जगह की खुदाई की जिसके बाद ट्रॉली के कई पार्ट्स कंपाउंड में दबे हुए मिले। बुधवार को हुई इस बरामदगी से किसान ग्रुप्स में और गुस्सा फैल गया है। भारतीय किसान यूनियन आजाद के नेताओं, जिनमें इसके नाभा प्रेसिडेंट गमदूर सिंह भी शामिल हैं, ने दावा किया कि सबूत मिटाने के लिए ट्रॉली के पार्ट्स को दबाया गया था।

RO No. 13467/11