हापुड़ में कैंटीन पर शराब पीने से मना करना पड़ा भारी, संचालक समेत चार लोगों पर जानलेवा हमला

हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव उपैड़ा में एक कैंटीन पर शराब पीने से मना करना संचालक और कर्मचारियों को भारी पड़ गया। आरोप है कि गांव के ही कुछ युवकों ने लाठी-डंडों और लोहे की राड से हमला कर कैंटीन संचालक समेत चार लोगों को घायल कर दिया।
घायल संचालक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीडि़त पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में बुलंदशहर जिले के थाना नरसेना क्षेत्र के गांव बरहाना के संदीप त्यागी ने थाना बाबूगढ़ में दी तहरीर में बताया कि उसका छोटा भाई अक्षय त्यागी गांव उपैड़ा में अम्बा कंपनी के पास खाने की कैंटीन चलाता है। 12 मार्च की शाम करीब साढ़े आठ बजे अक्षय अपनी कैंटीन पर रोज की तरह काम कर रहा था। उसी दौरान गांव उपैड़ा का सिब्बन, बिट्टू, मनीष, चेतन निगम तथा एक अज्ञात व्यक्ति कैंटीन पर पहुंचे और वहां बैठकर शराब पीने लगे।आरोप है कि अक्षय ने कैंटीन पर शराब पीने से मना किया तो आरोपित भडक़ गए और गाली-गलौज करते हुए झगड़ा करने लगे। इसके बाद आरोपितों ने पास में पड़े लाठी-डंडे और लोहे की राड उठाकर अक्षय पर हमला कर दिया।मारपीट के दौरान कैंटीन पर काम करने वाले रोबिन, शिवा और मनोज भी बीच-बचाव के लिए आए, तो आरोपितों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी।
हमले में अक्षय त्यागी के सिर में गंभीर चोट लग गई, जिससे वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। उसे उपचार के लिए तुरंत नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पीडि़त पक्ष का आरोप है कि मारपीट के दौरान अक्षय के पास रखे रुपये भी गिर गए। इसके बाद आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। थाना बाबूगढ़ प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप चौहान ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर नामजद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी

RO No. 13467/11