मारपीट और चरित्र संदेश से तंग आकर पत्नी ने कर दी पति की हत्या

कटघोरा पुलिस से इस मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार
कोरबा। शराब और दूसरे प्रकार के नशे को लेकर काफी समय से यह धारण बनी हुई है कि कुल मिलाकर नशा नाश का कारण होता है। कटघोरा थाना क्षेत्र के तुमान सिलयारीपारा में शराब के चक्कर में एक परिवार की कहानी पर अर्द्धविराम लग गया जबकि पति की हरकत से तंग आकर पत्नी ने उसकी हत्या कर दी। गत् भर उसका शव कमरे में पड़ा रहा। अगले दिवस पुलिस ने मौके का जायजा लिया और अरोपी पत्नी को गिरफ्तार किया।कटघोरा से 22 किलोमीटर दूर तुमान गांव में यह घटना हुई। जहां पर नशा और आवेश इस दर्दनाक घटना का करण बना। खबर के अनुसार गुरुवार की रात तुमान ग’व के एक मोहल्ले में यह घटना हुई। मिश्रित आबादी वाले गाँव में ज्यादा संख्या वंचित वर्ग की है। अन्य समुदाय के लोग सीमित मात्रा में है। खबर के अनुसार एक इलके में रहने बाने मनहरण यादब 40 वर्ष और उसकी पत्नी कविता यादव 37 वर्ष को लेकर बताया गया कि शराब के नशे के चक्कर में वलह की स्थिति थी। आए दिन इसे लेकर तमाशा हुआ करता था। घटना वाली रात शराब के नशे में पति ने कवित्त से जमकर मरपीट की। उसे अपने प्राण पर संकट नजर आया तो उसने जान बचाने बीच बचाव किया। उसके हाथ में पत्थर का जाता मौजूद था। आवेश में आकर उसने पत्ति के सिर पर हमला कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पूरी रात पति का शव कमरे में पड़ा रहा। सुबह होने पर आसणस के लोगों को इसकी जानकारी हुई। कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कार्यवाही की। घटना में प्रयुक्त चोज जात की गई। आरेपी पत्ती कविता को गिरप्तार किया गया है।टीआई ने बताया कि अब जो सूचनाएं मिली है उसमें शराब और चरित्र शंका को लेकर अक्सर वित्राद हुआ करता था। तभी पहलुओं पर जांच की जएगी।

RO No. 13467/10