दिल्ली से बिहार तक ठंड का एहसास, पहाड़ों पर बर्फबारी से गिरा पारा; कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली। उत्तर भारत में सर्दी का असर लगातार बढ़ रहा है। तापमान में प्रतिदिन कम आ रही है। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी ने मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ा दी है। गत 24 घंटों में उत्तर भारत के कई शहरों में तापमान में कमी देखने को मिली।

जहां एक ओर उत्तर भारत में सर्दी बढ़ रही है, तो दूसरी तरफ दक्षिण भारत के कई राज्यों में इस बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों तक मौसम का यही स्वरूप देखने को मिल सकता है। आइए आपको बताते हैं आज आपके शहर का मौसम कैसा रहने की संभावना है?

दिल्ली के मौसम का हाल

देश की राजधानी दिल्ली इस समय प्रदूषण की मार झेल रही है। राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक खतरनाक श्रेणी में है। वहीं, दिल्ली एनसीआर में ठंड का सितम शुरू हो गया है। सुबह और शाम को लोगों को अच्छी ठंड महसूस हो रही है। दिन में खिली धूप से थोड़ी राहत मिल रही है। इस बीच आईएमडी ने बताया कि अभी कुछ दिनों तक तापमान में कमी दर्ज होगी। वहीं, दिल्ली में बारिश की कोई संभावना नहीं है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, आज यानी सोमवार को यूपी के अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। वहीं, आसमान साफ रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटों में तापमान में कमी दर्ज की जाएगी और कुछ जगहों पर शीतलहर का प्रकोप भी देखने को मिल सकता है।

RO No. 13467/11