
कोरबा। सामाजिक कार्यकर्ता और छत्तीसगिढय़ा जोहार पार्टी के प्रदेश मंत्री सुरेन्द्र सिंह राठौर सोनू ने कहा कि दीपावली का पर्व धनतेरस से प्रारंभ होकर भाईदूज तक संपन्न होगा। 5 दिन तक यह पर्व भारत प्राचीन संस्कृति और परंपरा को रेखांकित करता है। इसके साथ हमारे सांस्कृतिक जीवन मूल्य जुड़े हुए हैं। इसके माध्यम से आरोग्य के देवता धनवंतरी, यम के देवता के साथ-साथ लक्ष्मी-कुबेर की पूजा लोग करते हैं। गोवर्धन पूजा जहां प्रकृति के प्रति समर्पण दिखाती हैं, वहीं भाईदूज का त्यौहार रिश्तों को आत्मीयता को मजबूती देता है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में ऐसे पर्व मनाने की परंपरा सदियों से रही है।