मशहूर टावर में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

Jalandharजालंधर: जालंधर के मिलाप चौक स्थित मोनिका टावर की एक दुकान में आग लगने की खबर मिली है. मोनिका टावर से पूरे इलाके में काला धुआं फैल गया. लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी, जिसके बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची. फायर ब्रिगेड ने आग बुझाने का काम शुरू कर दिया है| पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है. दुकान पर ताला लगा हुआ है, ताला तोड़ने की कोशिश की जा रही है. आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. इलाके में लोगों की भीड़ जमा हो गई है|

RO No. 13467/10