राष्ट्रीय महासचिव के सामने मंच पर भिड़े सपाई
अलीगढ़। सपा के राष्ट्रीय महासचिव सलीम इकबाल शेरवानी के सामने ही मंच पर शनिवार को पार्टी नेता भिड़ गए। पूर्व महानगर अध्यक्ष अज्जू इश्हाक को मंच पर कुर्सी न मिलने को लेकर दो गुटों में बंटे कार्यकर्ता आमने-सामने आए। पहले नोकझोंक हुई फिर बात हाथापाई तक पहुंच गई।यह सब देख शेरवानी को सीट से उठना पड़ा और माइक पर अनुशासित रहने के निर्देश देने पड़े। उन्होंने कहा कि यह समाजवादियों का मंच है। इस तरह अनुशासनहीनता न तो पार्टी के लिए ठीक है, ना ही संगठन के कार्यकर्ता के हित में होगी। तब कहीं मंच से लोग हटे।सपा की ओर से आइटीआइ रोड स्थित जुपीटर लाज में आरक्षण दिवस, संविधान-मानस्तंभ व स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया था। आयोजकों ने मंच पर 50 लोगों के बैठने की व्यवस्था की थी। इसमें पहली पंक्ति में शेरवानी, राष्ट्रीय पदाधिकारी, पूर्व प्रतिनिधि व जिला व संगठन के अध्यक्षों के बैठने की व्यवस्था थी। हर सीट पर पर्ची लगी हुई थी। प्रारंभ में पहली पंक्ति की पर्ची लगी सीट खाली रहीं। दूसरी पंक्ति के लोग भी बाहर आयोजन स्थल के बाहर थे। अपने निर्धारित समय से करीब एक घंटे देरी से पहुंचे राष्ट्रीय महासचिव शेरवानी की अगुवानी में कई बड़े स्थानीय नेता गए। कुछ बाहर खड़े हो गए। शेरवानी के आगमन के साथ ही कार्यक्रम शुरू हो ही रहा था तभी कुर्सी को लेकर विवाद हो गया। पूर्व महानगर अध्यक्ष अज्जू इश्हाक को मंच पर कुर्सी न मिलने पर नाराज हुए। मनोज यादव से उनकी कहासुनी हो गई। नाराजगी दिखाते हुए मंच से नीचे आ गए। तभी अतरौली के पूर्व विधायक वीरेश यादव ने अज्जू का बुलतो हुए उनके समर्थन में आयोजकों पर निशाना साधा। इसी बात पर बात बिगड़ गई। आरोप है कि पूर्व विधायके के सुरक्षागार्ड ने मनोज यादव को धक्क मार दिया। जिससे वह बाल-बाल बचे। धक्के से मनोज यादव के चालक मंच से गिर गए। दोनों में खूब कहा सुनी हुई। सपा पार्षद दल के नेता हफीज अब्बासी, सचेतक आशिफ व उनके समर्थकों ने विरोध करना प्रारंभ कर दिया। इंटरनेट पर इसका वीडियो भी प्रसारित हो रहा है। हंगामे के बाद अज्जू को भी मंच पर स्थान मिला। कार्यक्रम भी हुआ, लेकिन नेताओं के मन मिले हुए नहीं दिखे। जिला और महानगर के बीच पहले भी कई मौकों प विवाद निकल कर सामने आया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक जफर आलम व जिलाध्यक्ष का होर्डिंग्स पर फोटो न होने पर भी समर्थकों ने नराजगी जताई।