
कोरबी। जिले के विकासखंड पोड़ी उरोड़ा अंतर्गत आने वाले दुरस्त वनांचल ग्रामीण क्षेत्र ग्राम पंचायत सिरमिना, में नये वर्ष के उपलक्ष पर दिनांक 7 जनवरी से आयोजित ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रीमियर लीग 2026, प्रतियोगिता का भव्य समापन फाइनल मुकाबले के साथ संपन्न हुआ इस प्रतियोगिता में पड़ोसी जिले सहित आसपास के क्षेत्र से तीन दर्जनों से अधिक टीमों ने भाग लेकर खेल कौशल अनुशासन और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया। क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला एमसीबी जिले एवं कोटया ,टीम के बीच खेला गया दर्शकों से खचाखच स्वामी आत्मानंद स्कूल के खेल मैदान में खेले गए कड़े और रोमांचक फाइनल में अमका,टीम ने जीत दर्ज कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया विजेता टीम अमका, को 25000 रू नगद एवं शील्ड सहित जबकि उपविजेता टीम कोटया ,को 12500, रुपए नगद एवं शील्ड प्रदान की गई तीसरा स्थान आने वाले टीम को भी पुरस्कार दिया गया वहीं चौथा पुरस्कार मेजबानी करने वाले टीम को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किया गया क्रिकेट प्रतियोगिता में सेमीफाइनल तक पहुंचने वाली प्रथम दो टीमों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया जिससे खिलाडिय़ों का उत्साह वर्धन हुआ इसके अतिरिक्त बेस्ट रेडर, बेस्ट केचर , बेस्ट ऑलराउंडर और उत्कृष्ट निर्णायकों का सहयोग करने वाले को पुरस्कार प्रदान किया गया , समापन समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ पवन कुमार सिंह, पोड़ी उपरोड़ा जनपद अध्यक्ष माधुरी देवी तंवर, उपाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जाखड़, सरपंच संघ के ब्लाक अध्यक्ष एवं पसान के भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप सिंह मरावी, जिला पंचायत सदस्य एवं गो.ग. पा. के जिला अध्यक्ष विद्वान सिंह मरकाम, पुर्व तहसीलदार जे पी सिंह, जनपद सदस्य कमला पेंद्रो मंडल महामंत्री राकेश जायसवाल , पुर्व मंडल अध्यक्ष सिरमिना रवि मरकाम,ग्राम पंचायत सिरमिना के सम्मानित गणमान्य नागरिक व पुर्व जनपद सदस्य एवं सरपंच संत राम श्याम, वर्तमान सरपंच श्रीमती कैलाश श्याम, प्रतिनिधि पुरन श्याम , एवं सैकड़ो की संख्या में ग्राम वासी उपस्थित रहे, कार्यक्रम के पुर्व अतिथियों ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर उन्हें पुरस्कार कर उन्हें शील्ड प्रदान किए गए ,इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ पवन कुमार सिंह, ने कहां की जीवन में हार जीत होते रहता है जीतने पर ज्यादा खुशी नहीं और हारने पर ज्यादा दुखी नहीं होना चाहिए क्योंकि एक टीम को जीतना है और एक टीम को हारना है, उन्होंने मंच से ही जिला पंचायत सदस्य विद्वान सिंह मरकाम,की मांग पर मौके पर ही सांस्कृतिक मंच निर्माण के लिए पांच लाख रुपए देने की घोषणा की, जनपद उपाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जाखड़, ने कहा कि क्रिकेट प्रीमियर लीग जैसे पारंपरिक खेल युवाओं में शारीरिक सुन्दरता, अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है ग्रामीण अंचलों में ऐसे आयोजनो से प्रतिभाओं को मंच मिलता है, इसअवसर पर सरपंच संघ के अध्यक्ष प्रताप सिंहमरावी, ने कहा कि खेल में हार जीत तो लगा ही रहता है क्रिकेट मैच खेलने से शरीर की ऊर्जा और संस्कृति को बढ़ावा मिलता है! क्रिकेट प्रीमियर लीग मैदान स्थलपर खिलाडिय़ों के उत्साह वर्धन के लिए आयोजनसमिति ने छक्के लगाए जाने पर एवं कैच लेते हीएक सांस्कृतिक डांसकार्यक्रम का आयोजन डीजे कीधुन पर नृत्य के साथ दर्शकोंके द्वारा तालिया कीगड़बड़ाहट से पुरा मैदान झुमउठ रहा था! इस सफल आयोजन में मंच संचालन लालचंद पैंदरो, आयोजन समिति की ओर से विनोद पटेल, दिवाकर सिंह मरकाम, सुमंत श्याम, जसवंत उईके- राहुल गोस्वामी, अनुराग जायसवाल, अमन राहुल गोस्वामी, सुरेंद्र पुहूप,रवि अभिषेक सोनू, छोटू संजय भोलू, बबलू मनीष मरावी, सूरज बुधवार सूरज यादव, गोलू यादव नरेश अश्वनी, विकास श्याम ,मोटू मोनू, विक्की बुमराह, आशु, इमरान खान, राहुल ताम्रकार, धीरा गोस्वामी, शिवम पंडा , बलुट ,मन्नू ,गोलू , अंकित, रेवंत, सुमित, शोले, भोले ,प्रिंस, आदि ने क्रिकेट प्रतियोगिता को सफल बनाने में मंच डेकोरेशन , साउंड, सिस्टम में सुचारू रूप से संचालन कर विशेष सराहनी योगदान सहित ग्राम वासियों का विशेष सहयोग देखा गया, 14 दिवसीय क्रिकेट लीग प्रीमियम प्रतियोगिता में इस खेल महोत्सव का समापन खेल भावना अनुशासन और सौहार्द की संदेश के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ ।




















