
नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के अंधेरिया मोड़ इलाके में स्थित रविवार सुबह आग लग गई। इस घटना में करीब 50 दुकानें जलकर खाक हो गईं। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने नौ फायर टेंडर की मदद से आग पर काबू पाया। नेचर बाजार में अलग-अलग राज्यों के पारंपरिक परिधान और क्राकरी, कारपेट आदि की दुकानें हैं। दिल्ली फायर सर्विसेज के अनुसार, आग लगने की सूचना रविवार सुबह 7.37 बजे मिली, जिसके बाद आग पर काबू पाने के लिए आनन-फानन में दमकल विभाग की 9 गाडिय़ां मौके पर भेजी गईं।आग लगने से सामान जलने के साथ इमारतों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। हादसे में अब तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। भीड़भाड़ वाले इस बाजार में आग तेजी से फैली और इलाके में चारों ओर धुएं का गुब्बार छा गया। मौके पर भीड़ को नियंत्रित करने और आग बुझाने में मदद के लिए पुलिस टीम भी पहुंची।

























