उप्साला। स्वीडन के शहर उप्साला में मंगलवार को हुई गोलीबारी की एक बड़ी वारदात में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग जख्मी हो गए हैं। यह वारदात शहर के बीचोंबीच हुई, जो कि राजधानी स्टॉकहोम से लगभग 60 किलोमीटर (37 मील) उत्तर में स्थित है। पुलिस के मुताबिक, जब स्थानीय लोगों ने गोली चलने जैसी आवाजें सुनीं तो उन्होंने आपात सेवाओं को फोन किया। सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। वहां कई लोग घायल अवस्था में मिले, जिन्हें गोली लगने की आशंका है।स्वीडन के सरकारी टेलीविजऩ चैनल स्ङ्कञ्ज ने रिपोर्ट किया कि गोलीबारी को अंजाम देने के बाद हमलावर एक स्कूटर पर सवार होकर फरार हो गया। पुलिस ने शहर के एक बड़े हिस्से को घेर लिया है और संदिग्ध की तलाश के लिए मैनहंट (आरोपी की तलाश) शुरू कर दी है। फिलहाल हत्या का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।पुलिस ने पुष्टि की है कि कई लोग जख्मी हुए हैं, लेकिन स्थानीय अस्पताल ने उनकी स्थिति के बारे में जानकारी देने से इनकार कर दिया है। इसलिए अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि कुल कितने लोग घायल हुए हैं और उनकी हालत कैसी है। घटना के बाद से शहर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू कर दी गई है। पुलिस ने पूरे क्षेत्र को घेर रखा है और सबूत इक_ा किए जा रहे हैं। अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे उस इलाके से दूर रहें जहां सुरक्षा घेरा लगाया गया है।