
छतरपुर (गुलगंज)। सतना के नागौद से शाहगढ़ जाते समय प्रजापति परिवार के सात लोगों से भरी कार ट्रक से टकरा गई। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दो लोग घायल हुए हैं। जिनकी हालत गंभीर है। दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल रिफर किया गया है। जहां वह आईसीयू में भर्ती हैं।
घटना छतरपुर जिले के गुलगंज और चौपरिया सरकार मंदिर के बीच हुई है। शुक्रवार को देर शाम सेंट्रो कार जिसका नंबर एमपी 19 सीए 0857 से सात लोग सवार होकर सतना के नागौद से सागर जिले के शाहगढ़ के लिए जा रहे थे। तभी गुलगंज और चौपरिया सरकार मंदिर के बीच तेज रफ्तार कार ट्रक से टकरा गई।


















