हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश का तांडव, यूपी-बिहार में बाढ़ का कहर जारी

नईदिल्ली, १३ अगस्त ।
मानसूनी हवाएं पूरे देश को बारिश से सराबोर कर रही हैं। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश समेत कुछ राज्यों में भारी बारिश से प्रलय की स्थिति बन गई है, तो वहीं मैदानी राज्यों में बाढ़ के हालात बन गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अभी बारिश से राहत मिलने के कोई आसार नहीं है। मौसम विभाग ने जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड और तेलंगाना के लिए बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश होने के साथ-साथ मेघगर्जन और बिजली गिरने की संभावना है। यूपी और बिहार में तेज बारिश के कारण नदियों का तांडव देखने को मिल रहा है। गंगा और कोसी समेत राज्यों की सभी बड़ी नदियां उफान पर हैं। बाढ़ का पानी लोगों के घरों में घुस गया है। बिहार के 12 जिलों में तकरीबन 17 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। यूपी-बिहार में आज भी तेज बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने दोनों राज्यों में भारी बरसात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यूपी के 55 जिलों में बारिश का अलर्ट है। इनमें सहारनपुर समेत उत्तरी यूपी और पूर्वी यूपी के जिले शामिल हैं। वहीं, बिहार के 24 जिलों में भारी बारिश होने के आसार हैं। उत्तराखंड में 5 अगस्त से मौसम लगातार खराब है। मौसम विभाग ने आज भी राज्य में मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड में रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है। ढ्ढरूष्ठ के अनुसार, आज यानी 13 अगस्त को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर, चंपावत, नैनीताल और बागेश्वर में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

RO No. 13467/11