
प्रयागराज/नई दिल्ली। माघ मेला-2026 के सबसे महत्वपूर्ण और पावन स्नान पर्व ‘मौनी अमावस्या’ पर प्रयागराज संगम तट पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। करोड़ों श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगा रहे हैं।
श्रद्धालुओं की सुरक्षित और सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए हैं। वहीं संगम आने वाले यात्री रेलवे और मेला प्रशासन की व्यवस्थाओं से काफी गदगद नजर आ रहे हैं। एक श्रद्धालु ने कहा, ‘सौभाग्य की बात है कि आज इस धरा पर गंगा स्नान करने का मौका मिला है। यहां की व्यवस्था बहुत अच्छी है। प्रशासन ने बहुत ही बढ़िया इंतजाम किया है।’
एक अन्य श्रद्धालु ने कहा ‘माघ मेला 2026 के लिए प्रशासन ने बहुत अच्छा इंतजाम किया है। सुरक्षा की अच्छी व्यवस्था है।’






















