
कटघोरा । राष्ट्रीय स्वयंसेवकों का विजयदशमी पर्व 25 सितंबर से 15 अक्टूबर तक पूरे देश में मनाया जा रहा है विजयदशमी पर्व के अंतर्गत कटघोरा में 12 अक्टूबर को कार्यक्रम संपन्न हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनिल डागा एवं अध्यक्षता गोपाल प्रसाद उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता ने कहा है कि स्वयं को राष्ट्र का एक घटक मानकर समाज के बीच संघ कार्य का विस्तार 6 चरण में संघ ने तय किया है, सामाजिक सद्भाव, पर्यावरण संरक्षण, हिन्दू सम्मेलन इत्यादि के माध्यम से संघ कार्य को गति देना है, स्वयं सेवक का गणवेश केवल कपड़ों का रूप नहीं, बल्कि जीवन का दृष्टिकोण और सेवा का संकल्प है। गणवेश पहनना स्वयंसेवक को यह याद दिलाता है कि वह व्यक्तिगत नहीं, बल्कि सामूहिक सेवा का प्रतिनिधि है।अनुशासन, एकता और समर्पण का प्रतीकजाति, वर्ग और भाषा से ऊपर राष्ट्र के लिए समर्पण,छोटे स्वार्थों से ऊपर उठकर समाज और देशहित में योगदानसंघ के अनुसार, संघ कार्य साधना का प्रतीक है, जो हर शाखा, हर प्रणाम और हर कदम में जीवंत रहता है। यह स्वयंसेवक को केवल दर्शक नहीं रहने देता, बल्कि उसे राष्ट्र निर्माण का सक्रिय भागीदार बनाता है।संघ ने युवाओं को आह्वान किया है कि एक सामान्य व्यक्ति राष्ट्र के लिए क्या कर सकता है, तो शाखा में आकर ही पता चलता है।सैकड़ो राष्ट्रीय स्वयंसेवकों का पथ संचलन बैंड बाजा के साथ संपन्न हुआ। पथ संचलन के समय जगह जगह फुल से वर्षा किया गया जिसमें संस्कार भारती इकाई कटघोरा,अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, भाजपा, श्रेय महिला समूह,अग्रवाल समाज,जायसवाल समाज,ब्राह्मण समाज, शिक्षक वर्ग,व्यापारी वर्ग,स्कूली बच्चे भी शामिल रहे।पथ संचलन को देखने के लिए गली मोहल्ले में सभी जाती वर्ग के लोग बाहर निकल गए।जगह जगह उन लोगों का स्वागत किया गया।पुलिस की कड़ी व्यवस्था किया गया था। आने जाने वाले वाहनों के लिए वन वे मार्ग किया गया था।
कार्यक्रम में भूपेंद्र वर्मा, अनुराग तिवारी,मनोज नायडू, डॉ गोपाल गोस्वामी , शिवशंकर जायसवाल, डाकेस्वर शुक्ला, सत्यम जायसवाल, मयंक कुमार, किशन केशरवानी,दिलीप शर्मा, रामशंकर पटेल, जे एस मानसर,अशोक राठौर, , पी एन योगी,राजकुमार यादव,कन्हैया यादव, देव वैष्णव शिव साहू का अथक सहयोग रहा।






















