सोशल मीडिया पर व्यूज के लिए मंदबुद्धि युवक को पिलाई शराब, कुत्ते से करवाया कुकर्म

जालंधर 15 फरवरी। इंटरनेट मीडिया पर व्यूज और मनोरंजन के लिए इंसानियत को शर्मसार करने वाली वीडियो सामने आई है। विकृत मानसिकता के शिकार दो व्यक्ति एक मंदबुद्धि युवक को शराब पिलाकर व 200 रुपये देकर अपने जर्मन शेफर्ड कुत्ते से कुकर्म करवाते दिखे।दोनों व्यक्ति गोराया के रहने वाले हैं। इसमें वीडियो बनाने वाला गोराया का कथित नेता, जबकि दूसरा कुत्ते का मालिक बताया जा रहा है। समाजसेवी विवेक शर्मा और मंगी स्वामी ने पुलिस अधिकारियों के अलावा एससी कमीशन के चेयरमैन जसबीर गढ़ी को पत्र लिखकर बच्चे को इंसाफ दिलवाने की गुहार लगाई है।बताया जा रहा है कि गरीबी के चलते बच्चे का पिता 23 वर्ष पहले घर छोडक़र चला गया था। उसकी माता किसी स्कूल में काम करती है।वायरल वीडियो में कुत्ते का मालिक लडक़े को पहले शराब पिलाते हैं। उसके बाद 200 रुपये देते हैं और फिर व्यक्ति मनोरंजन के लिए जर्मन शेफर्ड को लेकर आता है।

RO No. 13467/10