वैध मतांतरण मामले में विदेशी सरगना दाऊद अहमद की संपत्ति होगी कुर्क, रेड कॉर्नर नोटिस की तैयारी

आगरा। अवैध मतांतरण मामले में विदेशी सरगना के न्यायालय में हाजिर न होने पर संपत्ति कुर्क की जाएगी। इसके लिए पुलिस कार्रवाई में जुटी है। इसके बाद आरोपित को कनाडा से भारत लाने के लिए इंटरपोल के माध्यम से रेड कार्नर नोटिस जारी कराया जाएगा। हाल ही में आगरा पुलिस ने विदेशी सरगना के भोपाल स्थित गोपाल स्थित आवास पर नोटिस चस्पा करने की कार्रवाई की थी।आगरा के चर्चित अवैध मतांतरण मामले में विदेशी सरगना के रूप में कनाडा में रह रहा दाऊद अहमद वांछित है। हाल ही में आगरा पुलिस ने आगरा पुलिस ने भोपाल के गांधीनगर स्थित रिलायबल हाइटेक सिटी कॉलोनी में स्थित दाऊद के घर पर न्यायालय से जारी नोटिस चस्पा किया था। पुलिस टीम ने उसके पिता जावेद और भाई को भी नोटिस तामील कराया साथ ही कॉलोनी में मुनादी भी कराई थी। नोटिस के अनुसार दाऊद अहमद को फरवरी में न्यायालय में पेश होना है। आरोपित के न्यायालय में हाजिर न होने पर संपत्ति को कुर्क किया जाएगा। इसके लिए आगरा पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस कनाडा से दाऊद को भारत लाने के लिए इंटरपोल के माध्यम से रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराने की प्रक्रिया पूरी कर रही है।

RO No. 13467/11