जंगल से लकड़ी परिवहन करते ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त, वन अमला की कार्यवाही

जनकपुर। मनेन्द्रगढ़ वनमंडल अंतर्गत जंगल से लकड़ी कों अवैध रूप से ट्रेक्टर ट्राली में भरकर परिवहन करने पर वन अमला ने कार्यवाही करते हुए ट्रेक्टर ट्राली को पकडक़र जब्त कर लिया है। प्राप्त जानकारी का अनुसार ग्राम जोलगी निवासी दुर्गा प्रसाद भुर्तिया के स्वामित्व वाले सोनालिका टाइगर ट्रैक्टर-ट्रॉली में जोलगी बीट के जंगल के अंदर से अवैध रूप से लकड़ी भरकर परिवहन करते हुए वन अमला ने पकड़ लिया और जब्ती कार्रवाई कर दिए। वनरक्षक गजाधर सिंह, वनरक्षक राजेन्द्र परस्ते एवं परिक्षेत्र सहायक मसौरा के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए मौके से वाहन चालक विजय कुमार उर्फ भैयालाल बैगा, निवासी ग्राम जोलगी द्वारा बिना किसी वैध अनुमति या दस्तावेज के वनोपज परिवहन करते पाए जाने पर वन विभाग की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित लकड़ी को जब्त कर लिए। जब्त वाहन एवं वनोपज लकड़ी को वन विश्राम गृह जनकपुर में अभिरक्षा में रखा गया है। आरोपी के विरुद्ध वन अपराध प्रकरण दर्ज कर वन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वहीं वन विभाग ने वन माफियाओं को चेतावनी दी है कि वनों की कटाई, तस्करी और अवैध परिवहन करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। भविष्य में ऐसी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

RO No. 13467/11