शोभा यात्रा में शामिल हुए पूर्व मंत्री अग्रवाल

कोरबा । ऊर्जाधानी एवं मां सर्वमंगला की पावन धरा कोरबा में 39वां अंतर्राष्ट्रीय मंगल पाठ एवं भजन उत्सव के दो दिवसीय आयोजन अवसर पर भव्य शोभा यात्रा एवं पालकी यात्रा निकाली गई । इस यात्रा में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित होकर शोभा यात्रा में पालकी एवं निशान उठाकर शोभायात्रा को रवाना किया।इस धार्मिक आयोजन में अनेकों गणमान्य लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर वातावरण को भक्यितमय बना दिया । यह शोभा यात्रा पंचदेव मंदिर कोरबा से प्रारंभ होकर जश्न रिसॉर्ट में संपन्न हुई ।पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने राणीसती दादी जी मंगल पाठ के अवसर पर कोरबावासियों को शुभकामनाएं देते हुए कोरबावासियां के जीवन में सुख समृद्धि एवं अमन – चैन के लिए राणीसती दादी से कामना किया है।

RO No. 13467/10