
नईदिल्ली 0६ दिसम्बर ।
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का दो दिवसीय भारत दौरा खत्म हो चुका है। बीती रात को पुतिन रूस वापस लौट गए हैं। हालांकि, भारत में पुतिन के शानदार स्वागत को समूची दुनिया ने टकटकी लगाकर देखा है। वहीं, अब अमेरिका के पूर्व अधिकारी ने इसके लिए डोनल्ड ट्रंप को नोबेल पुरस्कार से नवाजने की अपील की है। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के पूर्व अधिकारी माइकल रुबिन के अनुसार, ट्रंप की वजह से भारत और रूस इतने करीब आए हैं। भारत में पुतिन का इतना भव्य स्वागत हुआ, जिसका श्रेय डोनल्ड ट्रंप को जाता है। इसलिए डोनल्ड ट्रंप को नोबेल पुरस्कार मिलना चाहिए। बातचीत के दौरान माइकल ने कहा, मैं कहना चाहूंगा कि डोनल्ड ट्रंप को भारत-रूस को करीब लाने के लिए नोबेल पुरस्कार मिलना चाहिए। पुतिन का यह दौरा बेहद अहम था। इस दौरान दोनों देशों के बीच कई समझौते हुए हैं। माइकल का कहना है- पुतिन के भारत दौरे को अमेरिका में दो तरह से देखा जा रहा है।
पहला अगर आप डोनल्ड ट्रंप के समर्थन हैं तो आप कहेंगे कि ट्रंप ने पहले ही इसकी पुष्टि कर दी थी कि भारत-रूस एक साथ हैं। वहीं, अगर आप 65 प्रतिशत अमेरिकियों में से हैं, जो ट्रंप की आलोचना करते हैं, तो वो इसे डोनल्ड ट्रंप की खराब नीतियों का परिणाम मान रहे हैं। माइकल के अनुसार, ट्रंप ने भारत के साथ अमेरिका के रिश्तों की अनदेखी की है।


















