बीपीओ के चार मैनेजर अगवा, 8.90 लाख की फिरौती भी मांगी, पुलिस ने आठ आरोपियों को किया गिरफ्तार

बंगलूरू, २३ नवंबर ।
बंगलूरू से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक बड़े बीपीओ कंपनी के चार मैनेजर-स्तरीय कर्मचारियों को कथित रूप से आठ लोगों ने अगवा कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर साइबर क्राइम की जांच का बहाना बनाया और मैनेजरों से पैसे की मांग की। इतना ही नहीं मामले में ऑपरेशंस मैनेजर से 8.90 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करवाए गए। बता दें कि घटना कल आधी रात को कोरमंगला पुलिस क्षेत्र में हुई।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने मैनेजरों को कोलार जिले के मलुर में रखा और नकद में और ऑनलाइन पैसे देने की धमकी दी। बीपीओ कर्मचारियों ने सुबह 4.30 बजे 112 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने तुरंत चार टीमें बनाकर आरोपियों का पीछा किया। कार्रवाई में आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और दो वाहन जब्त किए गए।

RO No. 13467/11