
फतेहपुर। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर कल्यानपुर थाना क्षेत्र बड़ौरी टोल प्लाजा के पास स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पानी भरे तालाब में जा गिरी। स्कॉर्पियो सवार चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चालक सहित पांच लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं। इनको इलाज के लिए पीएचसी गोपालगंज में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना की सूचना पर एएसपी व सीओ मौके पर पहुंची। चालक को झपकी आना मना जा रहा है। जनपद प्रयागराज के खुल्दाबाद सब्जी मंडी निवासी गौतम पाल की बारात कानपुर गई थी। मोहल्ले के दोस्त किराए पर मोहल्ले के ही राहुल गुप्ता की स्कॉर्पियो किराए पर लेकर शादी समारोह में शामिल होने गए थे। बुधवार करीब चार बजे कानपुर से वापस प्रयागराज लौटते समय लगभग 5.30 बजे हाईवे पर बड़ौरी टोल प्लाजा के पास गाड़ी चालक को झपकी आ गई। इससे डिवाइडर लेन (स्पीड लेन) पर 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर दूसरी से तीसरी लेन में पहुंची और हाईवे किनारे पानी से भरे तालाब में गिर गई।


















