उनाकोटी जिले में कार और पुलिस वैन में जोरदार टक्कर त्रिपुरा स्टेट राइफल्स जवान समेत चार लोगों की मौत

अगरतला 01 अगस्त। त्रिपुरा के उनाकोटी जिले में एक तेज रफ्तार वाहन ने पुलिस वैन को टक्कर मार दी जिसमें त्रिपुरा स्टेट राइफल्स के एक जवान समेत चार लोगों की मौत हो गई। इसकी जानकारी गुरुवार को पुलिस ने दी। पुलिस ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इसमें कोई गड़बड़ी तो नहीं थी। यह घटना बुधवार रात को हुई जब पुलिस की गाड़ी कैलाशहर थाना क्षेत्र के चिरकोट में सडक़ किनारे खड़ी थी। पुलिस दल कैलाशहर-कुमारघाट राजमार्ग पर नियमित गश्त कर रहा था। कैलाशहर उप-मंडल पुलिस अधिकारी जयंत कर्माकर ने कहा कि एक तेज रफ्तार एसयूवी ने पुलिस वैन को टक्कर मार दी, जिससे दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोगों ने बाद में दम तोड़ दिया। एक और घायल व्यक्ति का इलाज चल रहा है।

RO No. 13467/11