
अयोध्या, 0६ अक्टूबर ।
अधिवक्ता आलोक सिंह पर हुए जानलेवा हमले में दो सगे भाइयों सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़े गए लोगों में लवकुशनगर निवासी मोहित पांडेय उसका भाई धर्मवीर तथा साथी सूरज एवं अताउल्ला शामिल हैं। कार्रवाई की पुष्टि कोतवाल अयोध्या मनोज शर्मा ने की है।गत दो अक्टूबर की शाम अयोध्याधाम में रामघाट के पास अधिवक्ता आलोक सिंह को लवकुश नगर निवासी मोहित पांडेय ने गोली मारी थी। हमले के बाद लोगों ने मोहित को पकड़ कर उसकी पिटाई कर दी थी। आलोक का लखनऊ के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। मोहित के भाई धर्मवीर ने कुछ माह पहले आलोक सिंह पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसमें आलोक पर हमला करने का आरोप लगाया था। इसके बाद आलोक ने न्यायालय से धर्मवीर पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आलोक के भाई बृजेश की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी में मोहित और उसके भाई धर्मवीर, धीरज व उनके सहयोगी सूरज निषाद व अज्ञात पर हमले का आरोप लगाया गया है। इस हमले की साजिश रचने का आरोपी अनूप गुप्ता को बताया गया है।रविवार को मोहित और उसके भाई धर्मवीर, धीरज व उनके सहयोगी सूरज निषाद तथा अताउल्ला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।



























