सब्जी में छिपकली गिरने से फूड पॉइजनिंग, एक ही परिवार के चार लोग अस्पताल में भर्ती

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से फूड पॉइजनिंग का एक मामला सामने आया है। हरिगवां गांव में एक परिवार के चार सदस्यों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनकी तबीयत रात के खाने के बाद बिगड़ गई थी। बताया जा रहा है कि बीती रात परिवार के लिए चने की सब्जी बनाई गई थी, जिसमें गलती से एक छिपकली गिर गई। इस बात से अनजान, परिवार के तीन बच्चों सहित कुल चार लोगों ने वह सब्जी खा ली। खाना खाने के कुछ देर बाद ही सभी की तबीयत बिगडऩे लगी और उन्हें फूड पॉइजनिंग के लक्षण दिखने लगे। इसके बाद, परिवार के लोगों को तुरंत वाड्रफनगर के सिविल अस्पताल में ले जाया गया। फिलहाल सभी का इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

RO No. 13467/11