
रामानुजगंज। रामानुजगंज नगर में वार्ड क्रमांक 13 में स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय मांगलिक भवन में पवित्र सावन माह प्रारम्भ होने के चार दिन पूर्व से झारखंड के बाबा बैजनाथ धाम जाने वाले कावरियो के रूकने एवं भोजन की निशुल्क व्यवस्था कांवरिया सेवा समिति रामानुजगंज के द्वारा प्रारंभ कर दी गई थी। प्रतिदिन यहां बड़ी संख्या में कावड़ यात्री पहुंच रहे है। नगर वासियों का अलग-अलग समूह कावड़ यात्रियों की सेवा में लगा हुआ है, नगर के वरिष्ठ व्यापारियों का समूह एवं ज्ञान यज्ञ परिवार के सदस्यों के द्वारा भी कावड़ यात्रियों की सेवा की गई। विदित हो कि नगर पालिका अध्यक्ष एवं कांवरिया सेवा समिति के प्रमुख रमन अग्रवाल के नेतृत्व में विगत कुछ वर्षों से नगर में कावड़ यात्रियों के लिए निशुल्क भोजन एवं रुकने की व्यवस्था नगरवासियों के सहयोग से की जा रही है। रामानुजगंज से रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव, कवर्धा, शहडोल, अनूपपुर सहित अन्य शहरों की दूरी 350द्मद्व से 500द्मद्व के लगभग है। इसी प्रकार मध्य प्रदेश एवं महाराष्ट्र से भी कावड़ यात्री इसी मार्ग से जलाभिषेक करने देवघर जाते हैं देवघर की दूरी रामानुजगंज से लगभग 450 किमी है लंबी दूरी की यात्रा के कारण लोग काफी थक जाते हैं ऐसे में छत्तीसगढ़ के अंतिम छोर और झारखंड की सरहद के पहले बसा शहर रामानुजगंज में विश्राम करने के बाद आगे की यात्रा कावड़ यात्रियों के लिए थोड़ी आरामदायक हो जाती है। नगर के वरिष्ठ व्यापारियों एवं ज्ञान यज्ञ परिवार के सदस्य कन्हैया लाल अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, मोहन गुप्ता, रामेश्वर गुप्ता, दिलीप केसरी, संजय अग्रवाल, राजू फिल्प्स, रमेश गुप्ता, रवि रंजन पाल सहित अन्य लोगो के द्वारा भी कांवड़ यात्रियों की सेवा की गई। छत्तीसगढ़ सहित मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के विभिन्न स्थानों से आने वाले शिव भक्तों की सेवा में प्रमुख रूप से सुभाष केसरी, रामशंकर दूबे, टी आर शर्मा, पार्षद सुमित गुप्ता, सुरेश पुरी, विजय रावत, अर्जुन दास, रमेश गुप्ता, पवन गुप्ता, अनुप कश्यप मुकेश जायसवाल, अजीत गुप्ता, अशोक जैन, अजय केसरी, अजय गुप्ता नप, महेश अग्रवाल, बब्बन सिंह, प्रमोद कश्यप, दशरथ ठाकुर, राजेश अग्रवाल, बालकेश प्रजापति, बहादुर सिंह, छ_ू गुप्ता, संजय कश्यप, विनोद केसरी, निशांत गुप्ता, आशीष गुप्ता, बंसी गुप्ता, अनिल प्रजापति, राम ध्यान गुप्ता, रंजीत गुप्ता, सुरेश गुप्ता सहित दुख हरेश्वर महादेव मंदिर समिति, नर्मदेश्वर महादेव मंदिर समिति, ओंकारेश्वर महादेव मंदिर समिति के सदस्यों सहित नगरवासी सक्रिय हैं। शिवभजन से गूंजायमन हो रहा है मांगलिक भवन नगर वासियों के द्वारा पूरे भक्ति भाव एवं श्रद्धा के साथ कावड़ यात्रियों की सेवा की जा रही है यहां आने वाले कावड़ यात्री रामानुजगंज वासियों के द्वारा की जा रही सेवा भाव की प्रशंसा करते नहीं थक रहे हैं वहीं शिव भक्तों के भजन कीर्तन से पूरा मांगलिक भवन गुंजायमान हो रहा है। सेवा के लिए 24 घंटे तत्पर रह रहे हैं सेवादार प्रतिदिन अलग-अलग समूह के द्वारा कावड़ यात्रियों की सेवा की जा रही है परंतु कभी-कभी अचानक से एक साथ बहुत अधिक संख्या में कावड़ यात्रियों के आगमन होने से अधिक सेवादारों की आवश्यकता होती है ऐसे में कांवरिया सेवा समिति के द्वारा कावड़ यात्रियों की सेवा के लिए बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप में सूचना देने पर तत्काल नगर वासी कावड़ यात्रियों की सेवा के लिए पहुंच जाते हैं। लोगों में सेवा को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। मेले जैसा माहौल हो जाता है निर्मित बीती रात छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्थानों से सैकड़ो की संख्या में कावड़ यात्री मांगलिक भवन पहुंचे वही मध्य प्रदेश के उज्जैन से महाकाल का दर्शन कर देवघर जा रहे नागा साधुओं की दो टोली भी मांगलिक भवन पहुंची थी जिससे यहां का माहौल पूरा भक्ति मय हो गया एक तरफ साधु सन्यासी दूसरी ओर कावड़ यात्री सभी अपने शिव भक्ति में रमे नजर आए। देर रात तक भजन कीर्तन चलता रहा। पूरा परिसर में मेले जैसा माहौल देर रात तक बना रहा।