बंगाल के रसगुल्ला से लेकर कश्मीर का कहवा… पीएम मोदी के NDA सांसदों को दिए डिनर का मेन्यू वायरल

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को अपने आवास पर राजग के घटक दलों के सांसदों के लिए रात्रिभोज की मेजबानी की। उन्होंने देश की विकास यात्रा को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने का संकल्प जताया। पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि राजग परिवार सुशासन, देश के विकास और क्षेत्रीय आकांक्षाओं के प्रति साझा प्रतिबद्धता का प्रतिनिधित्व करता है। हम आने वाले वर्षों में अपने राष्ट्र के विकास पथ को सु²ढ़ करने के लिए मिलकर काम करते रहेंगे।

सांसद अलग-अलग समूहों में बसों में सवार होकर पीएम आवास 7, लोक कल्याण मार्ग पहुंचे। यह रात्रिभोज हाल ही में बिहार चुनावों में राजग की शानदार जीत के बाद दिया गया है। इस चुनाव में गठबंधन ने 243 सदस्यीय राज्य विधानसभा में 202 सीटें हासिल कीं।

गठबंधन के साझेदारों में भाजपा ने 89 सीट, जदयू ने 85, लोजपा (रामविलास) ने 19, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) ने पांच और राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने चार सीटें जीतीं। मंगलवार को राजग की संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी ने कहा था कि भारत अब पूरी तरह से सुधार एक्सप्रेस चरण में है, जहां सुधार तेजी से और स्पष्ट इरादे के साथ हो रहे हैं। मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि सरकार के सुधार पूरी तरह से नागरिक-केंद्रित हैं, न कि केवल आर्थिक या राजस्व-केंद्रित है।

 

RO No. 13467/10