नदी किनारे चल रहा था जुआ 3 आरोपियों से

जांजगीर। शिवरीनारायण नदी किनारे गुरुवार की सुबह जुआ खेल रहे तीन जुआरियों को पुलिस ने पकड़ा है। जुआरियों के कब्जे से 14900 रुपए नकद और ताश पत्ती बरामद की गई है। इन पकड़े गए जुआरियों में प्यारेलाल कुंभकार पिता माखनलाल (42) निवासी भोगहापारा, शिवरीनारायण, मनोज केंवट, पिता बलदाऊ (33) निवासी शिवरीनारायण और राजेश्वर केंवट पिता नारायण निवासी महंतपारा शामिल हैं। जुआरियों के खिलाफ धारा 3(2) जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार उन्हें सूचना मिली थी कि कुछ लोग नदी किनारे जुआ खेल रहे हैं। इस पर फौरन टीम को कार्रवाई करने भेजा गया।

RO No. 13467/10