मोदीनगर में नकली हर्बल दवाए बनाने वाले गिराेह का पर्दाफाश, तीन लोग गिरफ्तार

मुरादनगर। देहात स्वाट और मुरादनगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नामी हर्बल कंपनी के नाम से नकली दवाएं बनाकर उन्हें बाजार बेचने वाले गिराेह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के तीन आरोपित को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से भारी मात्रा में दवाएं, नामी कंपनी की नकली पैकिंग और अन्य सामग्री बरामद की। कंपनी के अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की है। पिछले महीने आगरा के मेडिकल स्टोर पर हिमालय वैलनेस कंपनी की नकली दवाएं पकड़ी गई थी। पकड़ी गई दवाओं की सप्लाई मुरादनगर की ट्रैडिंग कंपनी से की गई थी। कंपनी के मैनेजर ललित कुमार की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए औषधि विभाग ने उक्त कंपनी के मालिक मुकेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

RO No. 13467/10