कोरबा। पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए भारतीय सेवा के जांबाज लगातार अपना पराक्रम दिखा रहे हैं। भारत में हर क्षेत्र में सेना और सैनिकों का मनोबल बढ़ाने के लिए कई प्रकार की कोशिश की जा रही है। कोरबा के शारदा विहार में गायत्री परिवार ने हनुमान चालीसा का पाठ करने के साथ दीप यज्ञ का आयोजन पिछले शाम किया। इसके माध्यम से सैन्य शक्ति के उच्च मनोबल के लिए ईश्वर से कामना की गई।