नेपाल में आम चुनाव का कार्यक्रम जारी, 20 जनवरी को नामांकन; 5 मार्च को होनी है वोटिंग

नई दिल्ली। नेपाल के निर्वाचन आयोग ने पांच मार्च को होने वाले संसदीय चुनाव का कार्यक्रम रविवार को जारी कर दिया। उम्मीदवारों को प्रतिनिधि सभा के चुनाव के लिए 20 जनवरी को सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक नामांकन दाखिल करना होगा। उम्मीदवारों की सूची उसी दिन शाम पांच बजे के बाद प्रकाशित की जाएगी। किसी भी उम्मीदवार के विरुद्ध आपत्ति दर्ज कराने का समय 21 जनवरी को सुबह 10 बजे से अपराह्न तीन बजे तक निर्धारित है।

23 जनवरी को प्रकाशित होगी उम्मीदवारों की लिस्ट

अगले दिन उम्मीदवारों की सत्यापित सूची प्रकाशित की जाएगी। जो उम्मीदवार अपना नाम वापस लेना चाहते हैं, वे 23 जनवरी को दोपहर एक बजे तक ऐसा कर सकते हैं।

इसके बाद उम्मीदवारों की अंतिम सूची उसी दिन दोपहर तीन बजे के भीतर प्रकाशित की जाएगी और उम्मीदवारों को आधिकारिक तौर पर चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया जाएगा। चुनाव पांच मार्च को होंगे। मतदान सुबह सात बजे शुरू होगा और शाम पांच बजे समाप्त होगा।

RO No. 13467/11