होली पर्व से पहले किसानों को सौगात

जांजगीर-चांपा। होली पर्व से पहले किसानों को बड़ी सौगात देते हुए मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में कृषक उन्नति योजना अंतर्गत आदान सहायता राशि जारी की जाएगी। मुख्यमंत्री आज राज्य स्तरीय धान बोनस वितरण कार्यक्रम के माध्यम से राज्य के 25 लाख 28 हजार से अधिक पंजीकृत किसानों को 10324 करोड़ रूपए आदान सहायता राशि का अंतरण करेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री किसानों से संवाद भी करेंगे।

RO No. 13467/11