नए खदान के विरोध में गोगपा का धरना शुरू

कोरबा। रुंगटा – के नऐ कोयला खदानको लेकर गो. ग. ग.पा.ने अनिश्चितकालीनधरने पर बैठे ! ( रानी अटारी विजयवेस्ट )13 जनवरी को गोंडवाना गणतंत्र पार्टी, पोड़ी उपरोड़ा ,ब्लॉक इकाई पसान ,ने वन अधिकार, खनन से प्रभावित क्षेत्र और ग्राम पंचायत में कथित अनियमितताओं को लेकर प्रशासन को 9 जनवरी को ज्ञापन सौंपते हुए आंदोलन की चेतावनी दी थी, जिसके तहह्ल अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया गया है। पार्टी ने अधिनियम 2012 के तहत वर्षों से लंबित व्यक्तिगत वन अधिकार पत्रों का शीघ्र निराकरण कर पात्र किसानों को अधिकार पत्र प्रदान करने की मांग की है।पार्टी ने आरोप लगाया कि द्वारा क्षेत्र में पिछले 20-25 वर्षों से संचालित खदानों से अरबों रुपये का राजस्व अर्जित किया जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद प्रभावित क्षेत्रों में बिजली, पानी, सडक़, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गई हैं। खनन क्षेत्र के ग्रामीणों को दूषित पानी पीने को मजबूर होना पड़ रहा है। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने कंपनी को सामाजिक दायित्व के तहत क्षेत्र विकास के लिए विशेष राशि उपलब्ध कराने के निर्देश देने की मांग की है।ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया है कि दो ग्राम पंचायतों में बिना ग्रामवासियों को सूचना दिए फर्जी तरीके से ग्रामसभा की कार्यवाही दर्ज कर निजी कंपनी को कोयला खनन हेतु प्रस्ताव भेजा गया। सोशल मीडिया पर वायरल ग्रामसभा कार्यवाही की छायाप्रति के आधार पर पार्टी ने इसकी निष्पक्ष जांच कर दोषी सरपंच और सचिवों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।पार्टी ने स्पष्ट किया है कि यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा।साथ ही धरना स्थल पर शांति व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने हेतु पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की मांग भी प्रशासन से की गई है।अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से -विद्वान सिंह मरकाम , जिला पंचायत सदस्य व गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिला अध्यक्ष, संतोष मरावी (जनपद सदस्य, पुटीपखना), चंद्रनाथ पोर्ते (सरपंच ), श्रवण कुमार (सरपंच प्रतिनिधि तनेरा), सुरेंद्र सिंह (सरपंच मिसिया), मनोज मरावी, तापस पोया, शंकर मरावी, जगतपाल केराम एवं आसपास गांव के समस्त मातृ शक्ति, पितृ शक्ति उपस्थित थे शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पसान, एवं कोरबी चौकी पुलिस को तैनात की गई है!

RO No. 13467/11