दिल्लीवालों के लिए गुड न्यूज, MCD स्कूलों से लेकर डिस्पेंसरियों में खोले जाएंगे 250 आयुष्मान आरोग्य केंद्र

नई दिल्ली। दिल्ली में 1100 आयुष्मान आरोग्य केंद्र बनाने के लिए एमसीडी की इमारतों और डिस्पेंसरियो में भी 400 के करीब केंद्र खोले जाएंगे। इसमें खास तौर पर सघन आबादी वाले इलाकों में आयुष्मान आरोग्य केंद्र खोलने के लिए खाली हो चुकी स्कूल और सामुदायिक केंद्रों की इमारतों का उपयोग किया जाएगा। ताकि लोगों को घर के पास ही इलाज की सुविधा मिल सके। इसके लिए अगामी मार्च तक एमसीडी 250 आयुष्मान आरोग्य केंद्र खोलेजाने हैं। इसमें ज्यादातर आयुष्मान आरोग्य केंद्र खाली और बंद पड़े स्कूलों की इमारतों के साथ ही और सामुदायिक केंद्रों में होंगे। एमसीडी की चिकित्सा सहायता एवं जनस्वास्थ्य कमेटी के चेयरमैन मनीष चड्ढा ने बताया कि पूर्व की सरकार ने पोटा कैबिन में मोहल्ला क्लीनिक खोले थे जो कि अनुपयोगी थे।

सड़क किनारे पोटा केबिन में चलने वाले मोहल्ला क्लीनिक में न तो इलाज मिलता था और न ही दवा मिलती थी लेकिन केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार मिलकर दिल्ली में आयुष्मान आरोग्य केंद्र खोल रही है। इसमें 1100 केंद्र खोले जाने हैं। इसमें एमसीडी भी दिल्ली सरकार की मदद से यह केंद्र खोल रही है।

RO No. 13467/10