
लखनऊ। राजधानी में कमर्शियल सिलिंडर की स्थिति मंगलवार से कुछ ठीक होना शुरू हो जाएगी। यही नहीं, पांच से सात दिन में पूरी तरह से कमर्शियल सिलिंडर का संकट खत्म हो जाएगा। यह दावा प्रशासनिक अधिकारियों ने किया है।
उनके मुताबिक कमर्शियल सिलिंडर न मिलने से होटल, रेस्टोरेंट, मेस, उद्योग प्रभावित हुए हैं, इन्हें संचालित करने के लिए सिलिंडर देने दिए जाएंगे। इनमें व्यवस्था बनाई जा रही है कि जिनकी बुकिंग पहले की है, उन्हें पहले दिए जाएंगे। बुकिंग का अंतराल को लेकर भी स्थितियां और स्पष्ट कर दी जाएगी।
उद्देश्य होगा कि जो स्थिति अभी है, वह हर दिन सुधरे। पांच से सात दिन में स्थिति को पूरी तरह से सामान्य करने का लक्ष्य रखा गया है। कमर्शियल सिलिंडर की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण स्थिति राजधानी की हर दिन बिगड़ती जा रही है। प्रशासन ने सभी गैस एजेंसियों का डाटा एकत्रित करके चरणबद्ध तरीके से कमर्शियल सिलिंडर देने का निर्णय किया है।






























