
कोरबा। कोरबा के कृष्णा नगर में वार्ड वासियों द्वारा सावन के पावन महीने में शिव महापुराण कथा का आयोजन किया गया हैँ कथा के आठवें दिन भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी भी कथा सुनने कृष्णा नगर पहुंचे जहां समिति के पदाधिकारी ने उनका तिलक लगाकर स्वागत किया जहां श्री मोदी ने आमजनो के साथ बैठकर श्री महापुराण कथा सुनी और कथा का आनंद लिया इस बीच भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सुशील गर्ग सपत्नि कथा सुनने पहुंचे जहां उन्होंने भी भगवान शिव महापुराण कथा का श्रवण किया द्य श्रवण करने के दौरान श्री मोदी ने भगवान शिव से प्रदेशवासियों की सुख शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की और कथा श्रोताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सावन के महीने में जो भी भक्त भगवान शिव से जो भी कामना करता है भगवान भोलेनाथ उनकी मनोकामना जरूर पूरा करते हैं इस बीच भगवान शिव के जय जय कारों से पूरा पंडाल गूंज उठा पूरा पंडाल शिव मय हो गया द्य वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील गर्ग ने कथा मे शामिल होने के लिए श्री मोदी को आभार प्रकट किया इस दौरान कृष्णा नगर वासियो के साथ-साथ बड़ी संख्या में शिव भक्त उपस्थित रहे।






















