
सक्ती। भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय ने धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष अभियान शुरू किया है। इसका उद्देश्य उन क्षेत्रों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है, जहां आदिवासी आबादी 50 प्रतिशत या 500 से अधिक है। जिले के 39 गांव इस अभियान के तहत चयनित किए गए हैं। इन गांवों में विभागीय समन्वय से गैप आइडेंटिफिकेशन के लिए सर्वे कराया जा रहा है। इसके बाद शिविर लगाकर हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। अभियान के तहत स्वास्थ्य, खाद्य, ग्रामीण विकास, पंचायत, कृषि, राजस्व और समाज कल्याण विभाग की योजनाएं एक साथ पहुंचेंगी। इनमें वयोवृद्ध कार्ड, आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, उज्जवला योजना, जनधन खाता, जीवन बीमा, वृद्धा, विधवा और दिव्यांग पेंशन, मनरेगा, मुद्रा लोन, पीएम विश्वकर्मा योजना, टीकाकरण और आंगनबाड़ी सेवाएं शामिल हैं। इन योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए जिले में व्यापक तैयारी की जा रही है।






















