
जयपुर, 0२ जनवरी।
राजस्थान के जयपुर जिले के चौमूं में बीते दिनों हिंसा के बाद से आज बुलडोजर एक्शन शुरू हो गया है। अवैध निर्माण को बुलडोजर चलाकर ढहाया जा रहा है। मौके पर भारी पुलिस बल की तैनाती है। दरअसल, चौमूं बीते दिनों मस्जिद के बाहर रेलिंग लगाने को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प भी हुई थी। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की तरफ से किए गए पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल हुए और स्थिति को काबू में करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए थे। इस हिंसा के बाद से आज पुलिस से प्रशासन सख्त है और अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। चौमूं में मस्जिद के के आसपास अतिक्रमण की जद में आने वाली दुकानों और मकानों के बाहर पहले ही नोटिस चस्पा किए थे।
इन नोटिसों में संबंधित लोगों को 31 दिसंबर तक जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे।
संतोषजनक जवाब न मिलने के बाद आज सुबह से प्रशासन की कार्रवाई जारी है और बुलडोजर से अवैध निर्माणों को गिराया जा रहा है। स्थानीय प्रशासन इमाम चौक इलाके में बने अवैध निर्माणों को गिराने के लिए कार्रवाई कर रहा है। चौमूं पुलिस स्टेशन एसएचओ प्रदीप शर्मा ने बताया कि जो लोग गलत हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
हम नगर परिषद के साथ यहां हैं। नगर परिषद ने अतिक्रमण की पहचान की है और उसके खिलाफ कार्रवाई कर रही है। जयपुर पश्चिम ्रष्ठष्टक्क राजेश गुप्ता ने कहा कि नगर परिषद कार्रवाई कर रही है। अवैध निर्माणों को गिराया जा रहा है। अतिक्रमण हटाए जा रहे हैं। उन्होंने 19-20 नोटिस जारी किए हैं, और वे उन सभी को हटाने के लिए कार्रवाई कर रहे हैं। कुछ दिन पहले गड़बड़ी करने वाले लोगों के अवैध अतिक्रमणों को भी गिराया जा रहा है।























